adevertisment Adevertiisment banner

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

धौलाना। हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रिश्तेदार युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की पिछले दिनों ही शादी हुई थी। शादी के बाद पहली होली होने के चलते महिला अपने घर आई हुई थी। इस दौरान उसकी रिश्तेदारी का युवक भी आया हुआ था। शनिवार देर शाम को युवक ने पीड़िता को उसके ही घर मे कोल्डड्रिंक पीने को दी। जिसमें पीड़िता के अनुसार नशीला पदार्थ मिला हुआ था। आरोप है कि महिला के बेसुध हो जाने के बाद आरोपित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना पूरा विवरण परिजनों को बताया। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है एवं आरोपित को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button