adevertisment Adevertiisment banner

उन्नाव : बाइकों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

पुरवा नगर पंचायत के मोहल्ला चण्दीगढी के पास पुरवा पाटन मार्ग पर दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो जाने से एक की मौत दो घायल हो गये। मृतक शैलेश कुमार पुत्र नंदन उम्र 25 वर्ष से अपने पिता नंदन 45 के साथ अपनी गाड़ी सुपर स्पेलण्डर यूपी 35 ए जेड 2449 से रामपुर गाँव से पकरा बुजुर्ग के लिए जा रहा था। पुरवा के नगर पंचायत के मोहल्ला चण्दीगढी के पास पुरवा पाटन मार्ग पर मिर्री बछौरा निवासी संजय पुत्र रमेश अपाचे गाड़ी UP35AX9511से पाटन के तरफ से आ रहा था। दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए।जिसमें एक युवक शैलेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शैलेश पुत्र नंदन तीन भाइयो  में शैलेश सबसे बड़ा था। मां भानुमति व भाई सुभम, सुभास का रो रो कर बुरा हाल है। वही बछौरा निवासी संजय पुत्र रमेश को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। घटना स्थल पर कस्बा इंचार्ज लाखन सिंह,हेड कांस्टेबल प्रेम चंद्र पांडे, घनश्याम सरोज पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button