adevertisment Adevertiisment banner

आइजोल में हर पांच में से एक महिला कैंसर से पीड़ित

तंबाकू के सेवन से संबधित कैंसर के मामले भी पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) के निदेशक डॉ एरिक जोमाविया ने कहा, मिजोरम में कैंसर के सर्वाधिक मामले के पीछे तंबाकू का अधिक प्रयोग और अव्यवस्थित जीवनशैली जिम्मेदार है।आइजोल के बाद मेघालय के पूर्वी खासी हिल जिले में प्रति लाख पर 227.9 और असम के कामरूप (महानगर) में 213 पुरुषों में कैंसर के मामले सामने आए। कैंसर विस्तार दर (कैंसर इंसिडेंस रेट) प्रति एक लाख पर कैंसर के नए मामलों की संख्या होती है जबकि कैंसर की आयु समायोजित विस्तार दर (एज एडजस्टेड कैंसर इंसिडेंस रेट) विभिन्न आयु वर्ग में कैंसर के नए मामलों का आयु समायोजित औसत है।महिलाओं की बात करें तो, अरुणाचल प्रदेश के पपुमपारे जिले में प्रति लाख जनसंख्या में 219.8 की दर से महिलाओं में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए, जबकि 214.1 कैंसर के मामलों के साथ आइजोल महिलाओं में कैंसर के मामले दूसरे नंबर पर है। देश में 2012 से 2016 के बीच पुरुषों में कैंसर की उम्र समायोजित विस्तार दर मिजोरम के आइजोल जिले में सबसे अधिक रही। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) 2012-2016 की रिपोर्ट के मुताबिक आइजोल में प्रति एक लाख आबादी में 269.4 की दर से पुरुषों में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए।

Related Articles

Back to top button