adevertisment Adevertiisment banner

कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे, विधायक शलभमणि का ट्वीट सुर्खियों में

वाराणसी। प्रयागराज शूटआउट के बाद सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल एक और शूटर विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। बदमाश के मारे जाने के बाद देवरिया सदर से भाजपा विधायक डॉ शलभमणि त्रिपाठी का ट्वीट सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। विधायक ने ट्वीट कर लिखा कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे,उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर।

विधायक के इस ट्वीट को लोग लाइक कर री—ट्वीट भी कर रहे है। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी लोग सराहना कर रहे है। बताते चले उमेश पाल हत्याकांड के बाद विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे । भाजपा सासंद भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता रवि किशन ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि पूज्य महाराज जी ने कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगें।उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार फरार हत्यारा उस्मान भी आज यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर।

——विजय कुमार ने अतीक अहमद के कहने पर किया था धर्म परिवर्तन

शातिर विजय कुमार चौधरी उर्फ उस्मान ने अतीक अहमद के कहने पर धर्म परिवर्तन किया था। कहा जा रहा है कि उस्मान ने सबसे पहले उमेश पाल पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने इस कांड में शामिल अतीक के बेटे असद सहित सभी शूटरों की पहचान कर ली थी। एक विजय चौधरी उस्मान ही था जिसकी पहचान में पुलिस को काफी समय लगा। सीसीटीवी फुटेज से भी उस्मान चौधरी की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि विजय चौधरी उर्फ उस्मान प्रयागराज का ही रहने वाला था। वह माफिया के साथ ही रहता था। उन्होंने कहा कि माफिया ने ही विजय चौधरी को उस्मान बनाया था। इसी का हक अदा करने के नाम पर वह इस कांड में शामिल हुआ था।

Related Articles

Back to top button