adevertisment Adevertiisment banner

भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली, बिहार, ओडिशा और राजस्थान के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को 2024 के आम चुनावों से पहले अपनी चार राज्य इकाइयों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह वर्तमान में दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

इसके अलावा उन्होंने सांसद सी.पी. जोशी को राजस्थान, बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी को बिहार और ओडिशा में मनमोहन सामल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Related Articles

Back to top button