कर्नाटक चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम होगी जारी
बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार शाम तक जारी होगी। इस बारे में भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 170 से 180 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम जारी करेगी।
येदियुरप्पा ने बताया कि सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज एक और बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आज शाम तक इसे जारी कर दिया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि पहली सूची में 170 से 180 उम्मीदवारों के नाम होंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 13 मई को की जाएगी।



