adevertisment Adevertiisment banner
Trending

उत्तराखंड सरकार का ऐलान, ग्लेशियर हादसे में जान गवांने वालों के देंगे 4-4 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही का सामना कर रहा है। खबरों के मुताबिक इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इसका अलावा वहीं करीब 150 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। वहीं इस भायनक तबाही को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा करते हुए कहा कि जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उन सभी के परिवारों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा राज्य सरकार देगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ITBP के जवान रस्सी से सुरंग के अंदर पहुंचे। अभी 1 घंटे पहले तक वो लगभग 150 मीटर अंदर तक पहुंच पाए थे। ये सुरंग लगभग 250 मीटर लंबी है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के लोग वहां पहुंच गए हैं।  NDRF की एक टीम दिल्ली से यहां पहुंची है। मेडिकल सुविधा की दृष्टि से वहां सेना के, पैरामिलिट्री फोर्सेज के और हमारे राज्य के डॉक्टर के वहां कैंप किए गए हैं।  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, हमने वहां का हवाई सर्वे किया, इसके बाद रेणी गांव जहां तक जाया जा सकता है, वहां तक रोड से जाकर जायजा लिया।

इससे पहले उन्होंने कहा कि नदी के बहाव में कमी आई है जो राहत की बात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। बता दें कि उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही हुई है। दो NTPC प्रोजेक्ट को नुकसान है। इस घटना में डेढ़ सौ लोगों के लापता होने की आशंका है और अबतक 10 शव बरामद किए गए हैं। इस बीच रेस्क्यू में जुटे ITBP के जवानों ने तपोवन की टनल में फंसे लोगों को निकाला है।

Related Articles

Back to top button