adevertisment Adevertiisment banner
Trending

सड़क हादसा: ट्रक से टकराई पिकप, 7 की मौत कई घायल, सीएम ने जताया खेद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब  ट्रक और पिकअप की टक्कर में कम 7 लोगों की मृत्यु हो गयी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जौनपुर-वाराणसी सीमा पर लहंगपुर गांव के पास ट्रक और पिकप के आमने-सामने हुई टक्कर में छह लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि छह गम्भीर रूप के घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू करते हुए घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा ।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार ने बताया कि जिले के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित ग्राम जलालपुर निवासी एक व्यक्ति का दाह संस्कार करने ग्रामीण पिकअप से वाराणसी गये थे। वापसी में जौनपुर वाराणसी की सीमा पर जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास ट्रक और पिकप के बीच जबरजस्त टक्कर हो गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक की मृत्यु उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में हो गयी। दुर्घटना में पिकप सवार कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल जौनपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और एक को वाराणसी इलाज भेज भेजा गया है। हालांकि पुलिस दुर्घटना के बाद ट्रक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही कर दिया है।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान- जौनपुर सड़क हादसे पर सीएम योगी ने शोक जताया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। सीएम कार्यालय से ट्वीट कर कहा गया कि मृतक के परिवार वालों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था के निर्दश दिए। हादसा जलालपुर हाईवे-वाराणसी सीमा पर उस समय हुआ जब तेज रफ़्तार पिकअप की भिड़ंत एक ट्रक से हो गई।

Related Articles

Back to top button