adevertisment Adevertiisment banner
Trending

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया तारीखों एलान, इस तारीख से शुरू हो होगी परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को 2021 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिया की तारीखों का एलान कर गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने तारीखों का एलान करते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी। जबकि इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकाएं कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकाएं कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। दोनों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020 बालिकाएं कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

उप मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। इसके साथ ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कोरोना संक्रमण संबंधी दिशानिर्देश लागू रहेंगे। छात्रों को एग्‍जाम सेंटर में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा तथा मास्‍क, सेनिटाइज़र एग्‍जाम के दौरान अनिवार्य होंगे।

Related Articles

Back to top button