adevertisment Adevertiisment banner

बस्तर विकास के हर पत्थर पर दर्ज है दीपक का नाम..

बस्तर के चप्पे चप्पे का विकास, आदिवासी जन जीवन में स्तरीय बदलाव और सांसद दीपक बैज एक दूसरे के पर्याय हैं। चाहे दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से फोर लेन की मंजूरी हो या बस्तर से जुड़ी कोई भी बात हो, हर पल चौकन्ना रहने वाले दीपक बैज ने अपनी मुस्तैदी का अहसास कराया है। उन्हें बस्तर की खेती किसानी की कितनी परवाह है, यह लोकसभा की रसायन और उर्वरक संबंधी स्थाई समिति की बैठक के दौरान सामने आया था। सांसद दीपक बैज ने प्रश्न किया था कि बस्तर में हो रहे नैनो यूरिया के प्रयोग से उत्पादन एवं लाभ में कितना प्रभाव पड़ेगा? सांसद श्री बैज के सवाल के जवाब में विभागीय अफसरों ने बताया था कि बस्तर में अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है। आने वाले समय में इसका उत्पादन एवं लाभ का आंकलन कर जल्द अवगत कराया जायेगा।

बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर और छत्तीसगढ़ के हितों पर गंभीरता से प्रयास करते रहते हैं। वे संसद के हर सत्र में स्थानीय विकास, जन सुविधा और जनता से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहे हैं।
बस्तर के विकास और जन सुविधाओं के विस्तार के साथ साथ बस्तरियों के रोजगार के लिए लगातार प्रयासरत बस्तर सांसद दीपक बैज की कोशिशें रंग ला चुकी हैं। बस्तर में वायुसेवा, रेलसेवा के विस्तार के साथ ही फोरलेन की मंजूरी में सांसद दीपक बैज की अहम भूमिका  रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में लघु वनोपज प्रसंस्करण की दो इकाइयां स्थापित हुईं जिससे बस्तर लोकसभा क्षेत्र में रोजगार की बहार आई। बस्तर का महुआ और इमली विदेश में धूम मचा रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार ने 65 प्रकार की लघु वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदने के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की है। इससे वनोपज संग्राहकों को सही दाम मिल रहा है और प्रोसेसिंग यूनिट के जरिये रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। वनांचल पैकेज के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में लघु वनोपज आधारित प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए दो त्रिपक्षीय समझौते हस्ताक्षरित होने पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने सभी कांग्रेस विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ बस्तर विकास के अग्रदूत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि इन प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना से बस्तर लोकसभा के विशाल क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में पर्याप्त इजाफा होगा। बस्तर में विकास और विश्वास का दौर चल रहा है। वनवासियों के जीवन में खुशहाली आई है।

दरअसल इस बदलाव के पीछे दीपक बैज की मेहनत छिपी है। हैं। बैज मानते हैं कि बस्तर की जनता ने कांग्रेस को जिम्मेदारी सौंपी है तो बस्तर की तस्वीर और तकदीर बदल रहे हैं। बस्तर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। दीपक बैज की उपलब्धियों की थाली में हर रंग के फ ूल सजे हुए हैं। ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका सर्व सम्मत समाधान उन्होंने न कराया हो। ऐसा कोई मामला नहीं, जो दीपक से अछूता रह गया हो। सारे संवेदनशील मुद्दों पर गहराई से मंथन कर उनका जनहित में हल निकालने की ईमानदार कोशिश करना दीपक की राजनीति का विशेष गुण है। विकास की धारा वैसे ही बहाना उनकी राजनीति का ध्येय है, जैसे इंद्रावती का प्रवाह। राजनीति में निश्छलता ऐसी जैसे चित्रकोट जल प्रपात की लहरें। निश्चय ऐसा कि बस्तर की हरियाली में विकास के अंकुर फू ट पड़े हैं। बस्तर विकास के हर पत्थर पर दीपक का नाम दर्ज है और चित्रकोट की जनता की चाहत है कि विकास का यह दायरा बढ़ता जाए। दीपक का उजाला बरकरार रहे।

Related Articles

Back to top button