adevertisment Adevertiisment banner
Trending

शिवपाल का बड़ा बयान, कहा- सपा में पार्टी विलय संभव नहीं, लेकिन अखिलेश से…

नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने 2022 होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गैर-भाजपावाद का नारा दिया है। शिवपाल ने कहा कि समाजवादियों ने समाज के दम पर चार बार सरकार बनाई। भाजपा को हराने के लिए पूरे देश के समाजवादियों को एक होना पड़ेगा। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी का सपा में विलय नहीं होगा, लेकिन अखिलेश के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। शिवपाल यादव ने एक हिंदी न्यूज चैनल से बात करते हुए हुए गैरभाजपावाद का नारा दिया है और सूबे की तमाम राजनीतिक पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी समाजवादी एक हों और भाजपा के खिलाफ एक सशक्त विपक्ष खड़ा हो। साथ ही शिवपाल ने कहा कि वह हर तरह के लिए त्याग करने को तैयार हैं लेकिन शर्त यह है कि सभी समाजवादी पार्टी के लोग एक होकर चुनावी मैदान में उतरें। उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में किसी भी सूरत में नहीं होगा, लेकिन वो अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं।

हालांकि, शिवपाल काफी समय से सपा के साथ गठबंधन करने का ऑफर दे रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव उन्हें अडजस्ट करने की बात कर रहे हैं। वहीं, शिवपाल से जब यह पूछा गया कि अखिलेश यादव ने जसवंत नगर सीट छोड़ने और सत्ता में आने पर मंत्री बनाने का आश्वासन दे रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश हमारे लिए सिर्फ एक सीट देने की बात कर रहे हैं, वह तो उनकी ही सीट है। हालांकि, शिवपाल यादव ने कहा कि परिवार को एक होने की जरूरत है। परिवार एक हो जाएगा तो यूपी का चुनाव जीत लेंगे।  

Related Articles

Back to top button