adevertisment Adevertiisment banner
Trending

उन्नाव कांड में पुलिस का खुलास, इस वजह से लड़कियों को दिया गया था जहर, दो आरेस्ट

उन्नाव। उन्नाव कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसारतीनों किशोरियों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी, जिसमें दो की मौत हो चुकी है और तीसरी लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस ने जहर देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद यह खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक एकतरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरियों को मारने के लिए पहले चिप्स खिलाया गया फिर पानी में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया गया था। आईजी लक्ष्मी सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया पत्रकारों को बताया कि मृतक लड़कियों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख तथा अस्पताल में इलाज चल रहे किशोरी को दो लाख रुपया दिया जाएगा।

पोस्मार्टम रिपोर्ट में हुई थी जहर की पुष्टि- ज्ञात हो कि उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा नाले के पास बुधवार को सूर्यपाल के सरसों के खेत में बेहोशी की हालत में तीन किशोरियां मिली थीं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया था। जबकि तीसरी किशोरी का अभी भी इलाज चल रहा है। मृत किशोरियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताया गया था। घटना के बाद से इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्र व राहुल गांधी सहित अन्य नेता कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला था।

लंबू ने रची खौफनाक साजिश– राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से किशोरियों के गांव में पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश भी की गई थी। पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती किशोरी से पड़ोस के गांव का विनय कुमार उर्फ लंबू प्यार करता था। उसने कई बार लड़की को प्रपोज भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी तो उसने यह यह खौफनाक साजिश रच डाली। उसने पहले लड़कियों को पहले नमकीन खिलाया और पानी मांगने पर कीटनाशक मिला जहरीले पानी की बोतल पकड़ा दी। लड़की ने खुद पानी पीने के बाद साथ में दोनों किशोरियों को भी पिला दिया। इसी के चलते दोनों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने लंबू और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button