adevertisment Adevertiisment banner
Trending

प्रियंकी गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- मथुरा की धरती अहंकार तोड़ती है

मथुरा। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच मंगलवार को कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मथुरा में किसान महापंचायत में भाग लिया। इस दौरान प्रियंका ने कृषि कानूनों के खिलाफ बोलते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 90 दिनों से देश की राजधानी के बॉर्डर पर किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, 215 किसान शहीद हुए। प्रधानमंत्री जो अपने शासनकाल में दुनिया के हर कोने तक पहुंच पाए, वो दिल्ली जहां वो रहते हैं, उसके बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाए।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने इस दौरान अपने भाषण की शुरुआत राधे-राधे से बोलते हुए किया और बांके बिहारी, यमुना मईया का जयकारा लगवाया। प्रियंका ने कहा कि यह धरती अहंकार तोड़ती है, इंद्र का अहंकार तोड़ने के लिए कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत उठाया। भाजपा सरकार ने भी अहंकार पाल लिया है। अन्न उपजाने वाला और बॉर्डर पर जवान भेजने वाले किसान 90 दिनों से सड़कों पर बैठे हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को प्रताड़ित किया। उनसे मिलने ना प्रधानमंत्री आए ना किसी को भेजा।

किसानों को आलू की फसल फेंकनी पड़ी- कांग्रेस महासचिव ने कहा, दिनकर जी ने कहा था, “जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।” इस सरकार का विवेक मर चुका है, भगवान कृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे। किसानों को आलू की फसल फेंकनी पड़ी. गन्ना का 15 हजार करोड़ बकाया है। लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने लिए दो जहाज खरीद लिए। पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ रहे हैं, स्मार्ट मीटर से लूट हो रही है। 

Related Articles

Back to top button