adevertisment Adevertiisment banner
Trending

मेरठ: सजा काट रहे शराब तस्कर की पत्नी से गैंगरेप, विरोध करने पर घर आई महिला को मारी गोली

मेरठ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे की कानून व्यवस्था को बेहतर करने की लाख दावे कर रही हों, लेकिन सूबे में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रहीं है। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला मेरठ जिले से सानने आया है। जहां तीन लोग जेल में बंद शराब तस्कर के घर में घुस कर न सिर्फ उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया बल्कि विरोध करने पर घर आई एक महिला रिश्तेदार को गोली भी मार दी।

मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के लोहियानगर का है। शनिवार की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच तीन लोग शराब तस्कर शहजाद उर्फ पाशा के घर में घुस गए। वे लोग पाशा की पत्नी को खींचते हुए अपने साथ ले जाने लगे। पाशा की पत्नी और उसकी खाला ने इसका विरोध किया, जिस पर इन लोगों ने उसकी महिला रिश्तेदार को गोली मार दी।

गोली लगने पर पाशा की पत्नी की खाला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और दर्द से तड़पने लगी। लेकिन हैवानों को इस पर भी तरस नहीं आया और पाशा की पत्नी को थोड़ी दूर ले जाकर तीनों ने बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। हैवानों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही किठौर इंस्पेक्टर व सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए एमसीसी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।

किठौर सीओ ब्रजेश कुमार के मुताबिक महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। जबकि उसकी महिला रिश्तेदार गोली लगने से घायल हो गई है। आरोपियों के साथ पाशा की मुकदमेबाजी चल रही है। उन्होंने बताया जांच जारी है और पाशा की पत्नी का मेडिकल कराने के बाद गैंगरेप की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button