adevertisment Adevertiisment banner
Trending

सामूहिक विवाह में उड़ी कोरोना गाइडलाइंस धज्जियां, सीएम योगी की अपील का भी नहीं दिखा असर

लखनऊ। कोरोना महामारी एक बार फिर से देश के कई राज्यों में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में धारा 144 लगाई गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी लखनऊ से चिंता में डालने वाली तस्वीर सामने आई है। एक तरफ कोरोना को देखते हुए यूपी के कुछ जिलों में धारा 144 लागू की गई है तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राज्य के श्रम विभाग की तरफ से किया गया। इसमें करीब 3500 जोड़ों की शादी कराई गई। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। इस दौरान कोरोना के नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गई। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे, लेकिन कोरोना के डर से बेखौफ लोग बिना मास्क के दिखे। यही नहीं, कार्यक्रम में लोग दो गज की दूरी बनाए हुए भी नहीं दिख रहे थे।

सीएम योगी को करनी पड़ी अपील

कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ती देख सीएम योगी को मंच से अपील भी करनी पड़ी। उन्होंने लोगों से लापरवाही ना बरतने की अपील की। योगी ने कहा, “कोरोना को देखते हुए हमें लापरवाह नहीं होना है। बचाव के लिए आप लोग दो गज की दूरी और मास्क का पालन जरूर करें। मास्क लगाकर ही सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हों।” कार्यक्रम सीएम योगी की अपील का भी कोई असर नहीं दिखाई दिया। सीएम की अपील के बावजूद भी लोग बिना मास्क पहले दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button