adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: चंपावत के पाटन पाटनी गाँव में दिन दहाड़े गुलदार दिखने से हड़कंप

Uttarakhand: लोहाघाट ब्लॉक के रायकोट गाँव में गुलदार के पिछले दिनों बच्चे पर हमले से लोग उबर भी नहीं पाये थे कि अब पाटन पाटनी गाँव के कालशन मंदिर में सोमवार तड़के सुबह बड़ा गुलदार दिखने से हड़कंप मचा है।

स्थानीय शशांक पांडेय ने बताया कि गाँव के कमल कुलेठा, पंकज पाटनी, नवल पांडेय, संदीप पांडेय समेत कई लोगों ने एक बड़े गुलदार को कालशन मंदिर के आसपास घुमते हुए देखा है।

स्थानीय ग्रामीण नवल पाण्डेय ने बताया कि गाँव के पालदेवती मंदिर के पास एक गुलदार देखा गया। स्थानीय लोगों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग गया। वहीं दिन दहाड़े गुलदार दिखने से लोग डरे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व रायकोट में भी एक गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला किया गया था, जिसके बाद बच्चे को हल्द्वानी रेफ़र करना पड़ा था। वहीं पाटन पाटनी गाँव में कई बार गुलदार दिखाई दिया है और कई पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। वहीं गुलदार के बढ़ते आतंक से लोग बेहद डरे हुए हैं और बच्चों को विशेष निगरानी में स्कूल आदि पहुँचा रहे हैं।

Uttarakhand: also read- West Bengal: डॉक्टरों के आंदोलन का आज 17वां दिन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संग होगी बैठक

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से माँग की है कि एक पिंजरा पाटन गाँव में भी लगाना चाहिए, जिससे गुलदार जल्द से जल्द पकड़ में आ सके।

Related Articles

Back to top button