adevertisment Adevertiisment banner
Trending

योगी सरकार ने अब कानपुर-बनारस में लागू किया कमिश्नर कमिश्नरेट सिस्टम, कैबिनेट ने लगाई मुहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए अब पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस और कानपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया है। इन दोनों शहरों में गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया। खबरों के मुताबिक कमिश्नरेट सिस्टम को लेकर डीजीपी मुख्यालय से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।

गौरतलब है कि लखनऊ और नोएडा में पहले से ही पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू है। इसी तर्ज पर अब दो अन्य शहरों कानपुर और बनारस मे भी ये सिस्टम लागू किया गया है। गुरुवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर मुहर लग गई।

लखनऊ व नोएडा के बाद अब कानपुर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नर बैठेंगे। एडीजी रैंक के अधिकारी को कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा। वाराणसी के 18 और कानपुर के 34 थानो में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा। आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक में आज कमिश्नरेट सिस्टम के अलावा कुल 21 प्रस्तावो पर मुहर लगी।

Related Articles

Back to top button