adevertisment Adevertiisment banner

Fatehpur: ज्वेलरी की दुकान में दस लाख के जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fatehpur: जिले में शुक्रवार की बीती रात एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने करीब दस लाख रुपये की ज्वेलरी के गहने चुरा ले गये। घटना की जानकारी हाेने पर मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर कस्बे में राजू की सोनी ज्वैलर्स नाम से एक दुकान है। पीड़ित राजू सोनी ने बताया कि कल शाम को मैं पूरी तरह से सभी ताले अपनी निगरानी में बन्द करा कर गया था। आज सुबह जानकारी हुई कि मेरी ज्वैलरी की दुकान के ताले टूटे पड़े है और दरवाजा खुला है। जब मैंने आकर देखा तो दुकान में रखी अलमारियों के ताले टूटे मिले और गहने गायब भी मिले। पूरी दुकान का सामान बिखरा मिला। करीब दस लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं।

Fatehpur: also read- Uttarakhand: खामोश हुए ‘हजारों जवाबों से अच्छी मेरी खामोशी’ कहने वाले डॉ. मनमोहन सिंह, हल्द्वानी से रहा गहरा संबंध

थानाध्यक्ष बृंदावन राय ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। ज्वैलरी की दुकान के मालिक राजू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया होगा। करीब दस लाख रुपये के जेवरात की चोरी की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button