adevertisment Adevertiisment banner

Haridwar: नशे में पुलिस को दी झूठी सूचना, तीन महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

Haridwar: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की मिली सूचना झूठी निकली। जबकि पुलिस ने शराब पीते 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

दरअसल, रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की कंट्रोल रूम से सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के एक हॉल में दिल्ली और हरियाणा के 10 युवक-युवतियां शराब पीते पाए गए।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सभी आपस में दोस्त हैं और हरिद्वार घूमने आए थे। होटल में मौज-मस्ती के दौरान नशे की अधिकता से हुए विवाद के कारण उनमें से एक व्यक्ति ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की झूठी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। पुलिस ने युवक-युवतियों का मेडिकल करवा कर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत सभी का चालान कर दिया। इसी के साथ पुलिस ने दो वाहनों को सीज किया। पुलिस ने होटल स्वामी को भी भविष्य में इस प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति करने की हिदायत दी।

Haridwar: also read- Gujarat: शराब डिलीवरी के ठिकाने पर पुलिस रेड, आराेपिताें ने टीम पर किया पथराव

पकड़े गए आरोपितों में महिला पुत्री रामचरण, निवासी नंद नगरी, मीतनगर, दिल्ली, महिला पुत्री अशोक, निवासी पल्लव नगर, थाना खेड़ी पुल, फरीदाबाद, महिला पुत्री करन सिंह, निवासी विजय नगर, गाजियाबाद, अजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश, विक्रम, उमेश, देवा डागर, अनिल, सूरज, निवासीगण पलवल, हरियाणा, नाजिम निवासी रोहणी, दिल्ली हैं।

Related Articles

Back to top button