adevertisment Adevertiisment banner

UP News-मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत करें आनलाइन आवेदन

UP News-कौशाम्बी जिला उद्योग अधिकारी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को गति प्रदान करते हुये इन उद्योगों को प्रोत्साहित करने एवं इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने तथा पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए उ०प्र० सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी नई योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का प्रारम्भ किया गया है। योजनान्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम 05 लाख तक की परियोजनाओं के ऋण पर ब्याज मुक्त ऋण बैंकों के माध्यम से बिना किसी कोलेटेरल सिक्योरिटी को उपलब्ध कराया जाना है। इस योजनान्तर्गत 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में दिया जायेगा। यह अनुदान बैंक इण्डेड होगा, परियोजना लागत रू0 10 लाख तक परियोजना योजना की परीधि में आता है, लेकिन आवेदक को रू0 05 लाख तक की परियोजनाओं पर सुविधा अनुमन्य है। योजनान्तर्गत परियोजना लागत का सामान्य वर्ग के आवेदक को 15 प्रतिशत, @अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदक को 12.5 प्रतिशत तथा अनुसूचित नाति/जन जाति/दिव्यांगजन को 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा।
read also-Raipur: भाजपा हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर देती है- डिप्टी सीएम अरुण साव
आवेदक ऑनलाइन आवेदन बेवसाइट पर सीएससी अथवा अन्य किसी माध्यम से कर सकता हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मंझनपुर से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है

Related Articles

Back to top button