adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: बंगाल में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

Kolkata: पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन पर अवैध तरीके से भारत में घुसने, अपनी पहचान छिपाने और स्थानीय कपड़ा मिल में काम करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित करीब एक साल से सोनारपुर में एक किराए के मकान में रह रहे थे और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मिल में नौकरी हासिल की थी।

गुप्त सूचना के आधार पर सोनारपुर थाने के अधिकारियों ने इनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। बताया गया है कि ये लोग अपने पड़ोसियों से अधिक संपर्क नहीं रखते थे, जिससे इन पर शक हुआ।

एक अधिकारी ने कहा कि इन पांचों ने करीब एक साल पहले भारत में अवैध तरीके से प्रवेश किया था। फर्जी दस्तावेजों की मदद से इन्होंने कपड़ा मिल में नौकरी कर ली। हम इनके पड़ोसियों से बातचीत कर इनके अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इन्हें आज दोपहर स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Kolkata: also read- Raipur: समुदाय विशेष को लेकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं ये किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button