adevertisment Adevertiisment banner

Raipur: अनियंत्रित ट्रेलर के घर में घुसने से चार वर्षीय बालिका की मौत

Raipur: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत लिम्हा गांव में बीती रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रतनपुर पुलिस ने आरोपित ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raipur: also read- Up News- प्राण घातक हमले के तीन दोषियों को पांच पांच वर्ष की कठोर कारावास की सजा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेलर का चालाक टोल टैक्स बचाने के लिए गांव की सड़क का इस्तेमाल कर लिम्हा गांव से होकर कोरबा की तरफ गुजर रहा था। तभी ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया और वह सीधे एक घर में जा घुसा। घर में अनियंत्रित ट्रेलर घुसने से चार वर्षीय मासूम सौम्या की मौत हो गई, वहीं अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रतनपुर पुलिस ने आरोपित ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button