adevertisment Adevertiisment banner

Kushinagar: सांसद ने झंडी दिखाकर शुरू किया रोडवेज बस सेवा का संचालन

Kushinagar:  संवाददाता मल्लूडीह कुशीनगर-तहसील क्षेत्र के कुड़वा दिलीप नगर चौराहे से सांसद विजय कुमार दुबे ने शुक्रवार को कुड़वा से लखनऊ तक रोडवेज बस सेवा का संचालन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मार्ग पर रोडवेज बस संचालन के लिए विगत कई वर्षों से डॉ महेंद्र सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ,सुदर्शन शर्मा सहित क्षेत्रीय लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों से बार-बार मांग किया जा रहा था। सांसद विजय दुबे ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल इस मार्ग पर रोडवेज बस संचालन करवाने का आग्रह किया था। सांसद की पहल पर परिवहन मंत्री ने तत्काल बस संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। जिसका शुभारंभ सांसद विजय कुमार दुबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि योगी सरकार में सुदूर क्षेत्रों से यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी साथ ही यहां के लोगों को कसया, गोरखपुर, लखनऊ तक यात्रा करना अब आसान हो जायेगा।

एआरएम जय प्रकाश प्रधान ने बताया कि सुबह साढे छः बजे से कुड़वा के सिसई चौराहे से रवाना होने वाली यह बस शाम चार बजे तक राजधानी लखनऊ पहुचेगी कु उपेंद्र कुमार सिंह,कामोद सिंह ,चंद्रप्रकाश यादव चमन, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, शिवाकांत सिंह,मंडल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा,विनोद गिरी, रामायण कुशवाहा,सहायक कार्यालय प्रभारी द्वितीय सोनू तिवारी, बस स्टेशन प्रभारी कसया नूरलैन अंसारी,विनय ठाकुर,सतीश सिंह,धीरेंद्र सिंह,डॉ अब्दुल मजीद,रणजीत सिंह,टोनी पांडेय,औरंगजेब सिद्दीकी, सत्यनारायण निषाद,विनय लाल श्रीवास्तव,ब्रह्मा सिंह,बिपुल दुबे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button