Gold and silver rate: सोने-चांदी में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, 22 कैरेट सोना 90,000 पार!
Gold and silver rate: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख लगातार बना हुआ है। आज सोने के दाम में 720 से 790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे पहली बार 24 कैरेट हाजिर सोना 98,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गया। वहीं, 22 कैरेट जेवराती सोने की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हुए 90,000 रुपये से ऊपर निकल गई।
सोने की इस मजबूती के साथ-साथ चांदी भी पीछे नहीं रही। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जो अब तक का एक और ऊंचा स्तर है।
मुख्य शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव:
-
दिल्ली:
-
24 कैरेट सोना – 98,510 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट सोना – 90,310 प्रति 10 ग्राम
-
-
मुंबई:
-
24 कैरेट – 98,360
-
22 कैरेट – 90,160
-
-
अहमदाबाद:
-
24 कैरेट – 98,410
-
22 कैरेट – 90,210
-
-
चेन्नई और कोलकाता:
-
24 कैरेट – 98,360
-
22 कैरेट – 90,160
-
-
लखनऊ:
-
24 कैरेट – 98,510
-
22 कैरेट – 90,310
-
-
पटना:
-
24 कैरेट – 98,410
-
22 कैरेट – 90,210
-
-
जयपुर:
-
24 कैरेट – 98,510
-
22 कैरेट – 90,310
-
-
बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर:
-
24 कैरेट – 98,360
-
22 कैरेट – 90,160
-
Gold and silver rate: also read– Global market Weak indications: अंतरराष्ट्रीय बाजारों से दबाव, एशियाई बाजारों में अनिश्चितता का माहौल
देशभर के सर्राफा बाजारों में यह बढ़ोतरी वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में आए उछाल, डॉलर की चाल, और निवेशकों की बढ़ती मांग का परिणाम मानी जा रही है। जानकारों का मानना है कि आगामी समय में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।