Global market Weak indications: अंतरराष्ट्रीय बाजारों से दबाव, एशियाई बाजारों में अनिश्चितता का माहौल
Global market Weak indications: वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि यूरोपीय बाजार ईस्टर की छुट्टियों के चलते बंद रहे। हालांकि, डाउ जोंस फ्यूचर्स आज हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।
पिछले सत्र में अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना के बाद केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता पर सवाल उठने लगे, जिससे निवेशकों के बीच चिंता का माहौल बना रहा। नतीजतन, वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांकों में तीव्र गिरावट दर्ज की गई।
-
एसएंडपी 500 में 124.50 अंकों (2.36%) की गिरावट के साथ यह 5,158.20 पर बंद हुआ।
-
नैस्डैक 415.55 अंक (2.55%) टूटकर 15,870.90 पर बंद हुआ।
-
हालांकि, डाउ जोंस फ्यूचर्स फिलहाल 164.56 अंक (0.44%) की मजबूती के साथ 38,334.97 पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशिया के प्रमुख बाजारों में भी आज उतार-चढ़ाव भरा माहौल है। 9 प्रमुख एशियाई सूचकांकों में से 5 लाल निशान में जबकि 4 हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
मजबूती वाले बाजार:
-
स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.33% की बढ़त के साथ 3,809.04 पर
-
जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.81% चढ़कर 6,498.32 पर
-
शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31% की तेजी के साथ 3,301.59 पर
-
कोस्पी इंडेक्स 0.16% की मजबूती के साथ 2,492.28 पर कारोबार कर रहा है।
Global market Weak indications: ALSO READ- Kolkata: महिला नेता से अश्लील चैट वायरल, पूर्व माकपा सांसद बंसगोपाल चौधरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
कमजोरी वाले बाजार:
-
गिफ्ट निफ्टी 0.06% फिसलकर 24,136.50 पर
-
हैंग सेंग इंडेक्स 0.06% की गिरावट के साथ 21,381.59 पर
-
ताइवान वेटेड इंडेक्स 1.40% लुढ़ककर 18,837.83 पर
-
निक्केई इंडेक्स 0.32% टूटकर 34,169.63 पर
-
सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06% की गिरावट के साथ 1,134.04 पर कारोबार कर रहा है।