Chandauli News: चंदौली में 7 मई को होगा मॉकड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों की परखी जाएगी मजबूती

Chandauli News: नागरिक सुरक्षा विभाग चंदौली द्वारा आगामी 07 मई 2025 को एक वृहद मॉकड्रिल (अभ्यास कार्यक्रम) का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देशों के तहत किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना एवं आम नागरिकों को संभावित आपात परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मॉकड्रिल का आयोजन जनपद के दो प्रमुख स्थलों पर किया जाएगा। पहला अभ्यास सायं 7:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के पब्लिक एरिया में किया जाएगा। इसके पश्चात दूसरा अभ्यास रात्रि 8:30 बजे भारत पेट्रोलियम, सरेसर रोड पर आयोजित होगा।

मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा विभाग के साथ-साथ होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, एनसीसी, स्काउट-गाइड, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस बल और अन्य आपातकालीन सेवाएं शामिल होंगी। इन सभी इकाइयों द्वारा एक साथ मिलकर किसी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न आपदा परिदृश्यों को दर्शाते हुए रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, आग बुझाने, भीड़ नियंत्रण एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Chandauli News: also read- Ranchi: 7 मई को झारखंड के छह स्थानों पर होगा नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इस मॉकड्रिल के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में जनपद चंदौली तैयार रहे। साथ ही आमजन को भी सतर्क और जागरूक करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button