adevertisment Adevertiisment banner

Kushinagar News-वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुस्लिमों को मिलेगा उनका हक-दिनेश सिंह प्रभारी मंत्री

Kushinagar News-स्थानीय नगर के एस बी लान में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहें।हाटा में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का कार्यक्रम हाटा के मुजहना स्थित अग्नि शमन कार्यालय का निरीक्षण,व नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण होना था लेकिन प्रभारी मंत्री ने उस कार्यक्रम को रद्द कर नगर के एस बी लान में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद में पहुंचे। कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे स्थानीय विधायक मोहन वर्मा, विधायक विवेकानंद पांडेय,विनय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक पवन केडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने संयुक्त रूप से प्रभारी मंत्री का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नए वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुस्लिमों को उनका हक मिलेगा। पुराने वक्फ बोर्ड में तमाम खामियां थी, जिसके चलते गरीब मुसलमानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। ज्यादातर दबंग लोग वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करते जा रहे थे।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बिल में संशोधन करने का निर्णय लिया। उन्होंने सच्चर कमेटी का हवाला देते हुए कहा कि बोर्ड की 80 प्रतिशत संपत्ति पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। किसी न किसी प्रकार से धनउगाही की जा रही है। नए बिल से गरीब मुसलमानों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें उनका हक भी मिलेगा। वह जब चाहें, तब वक्फ बोर्ड की संपत्ति के बारे में जानकारी कर सकते हैं।सांसद विजय दूबे ने कहा कि पुराने बिल में कई भ्रांतियां होने के कारण गरीब, पिछले मुसलमान बोर्ड की संपत्तियों के बारे में न तो उन्हें जानकारी हो पाती थी और न ही उन्हें कोई लाभ हो पाता था। भाजपा सरकार में बिल में संशोधन कर इसका लाभ गरीबों और समाज के निचले पायदान पर गुजर-बसर करने वाले मुस्लिमों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Kushinagar News-Read Also-UP News-आकांक्षात्मक जनपदों और आकांक्षात्मक विकास खंडों में हुए बदलाव का स्थलीय निरीक्षण करने फील्ड में उतरेंगे 116 वरिष्ठ अधिकारी
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब मुसलमानों की समस्याओं को देखते हुए वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन का निर्णय लिया।
कार्यक्रम को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रिय महामंत्री मोहम्मद अफरोज आलम ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड संसोधन बिल मे गरीब मुसलमान का हित है।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाही फैजान खां,राशिद खां,ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही व संचालन जिला मंत्री बाबूनंदन सिंह ने किया।इस दौरान नपाध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष सुकरौली राजनेति कश्यप, प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव,मोतीचक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजिनियर ऋषि त्रिपाठी, डीएन कुशवाहा, ज्ञान विक्रम सिंह,मुंशी सिंह, निसार अहमद,दाऊद अंसारी, बबलू खां, मौलाना अलाउद्दीन अंसारी,रियाजउद्दीन,रियासत अंसारी,कल्लू अंसारी अमिरुल्लाह अली, हासिम शाह,अरुण पांडेय, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button