adevertisment Adevertiisment banner

Amethi News-मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Amethi News-मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे, और इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि जनमानस के बीच पहुंचकर मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां से आम जनमानस को अवगत करा रहे हैं। इसी कड़ी में मंडल शुकुल बाजार के रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में आर्थिक, सामरिक और सामाजिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति के उत्थान हेतु चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने देशवासियों में नया आत्मविश्वास और आशा का संचार किया है। विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है जिसमें 11 करोड़ से अधिक किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए 368 लाख करोड़ रुपये वितरित किये गये है,55.22 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं।40 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए हैं।उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10.33 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया गया है।लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है।युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मेक इन इंडिया विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की गई हैं।डिजिटल इंडिया से देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए कई पहल की गई हैं। देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की गई हैं। शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए नई शिक्षा नीति लागू की गई है।आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं,देश की विदेश नीति को मजबूत बनाने के लिए कई पहल की गई हैं,मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं इन उपलब्धियों ने देश को नई दिशा देने का काम किया है¹। मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं तथा देश ने नई कीर्तिमान हासिल की है अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है जो की बहुत बड़ी उपलब्धि है। मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में गांव में शहरों जैसी सड़के हो चुकी हैं, और शहरों में अमेरिका और इंग्लैंड जैसी सड़के दिखाई दे रही हैं। राम मंदिर निर्माण का कार्य मोदी सरकार में हुआ, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का कार्य मोदी सरकार में हुआ, पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक मोदी सरकार में हुआ, धारा 370 की समाप्ति के साथ एक भारत अखंड भारत का निर्माण मोदी सरकार में हुआ कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा लहरा रहा है, जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत अखंड भारत बन चुका है हाल ही में पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारतीय सेवा ने मोदी सरकार के नेतृत्व में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया जिसका कायल पूरा विश्व हुआ।

मोदी सरकार में किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए सम्मान निधि मिल रही है, करोड़ों गरीब परिवारों को प्रत्येक माह निशुल्क राशन मिल रहा है, करोड़ परिवारों को पक्की छत आवास मुहैया हुई ,तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर पात्र लाभार्थी के घर शौचालय का निर्माण कराया गया, जिससे बहन बेटियों की आबरू भी सुरक्षित हुई तथा अनेक बीमारियों से निजात भी मिली, हर घर नल योजना के तहत लोगों को शुद्ध और शीतल पेयजल मुहैया कराया गया,महिलाओं को उनका सम्मान मिला, युवाओं को नौकरी और रोजगार मिला, अंतोदय, गरीब कल्याण, सेवा सुशासन को समर्पित भाजपा सरकार में लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई, रक्षा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं सशक्त भारत का निर्माण हुआ,देश में राम राज्य की स्थापना हुई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, शिक्षण प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश शुक्ला सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।

Amethi News-Read Also-Prayagraj Breaking- गंगानगर मे बालू लदा डंपर सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा, तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक

Related Articles

Back to top button