adevertisment Adevertiisment banner

Gorakhpur News-गायत्री चेतना केंद्र, गणेशपुरम पर 196वां गायत्री महायज्ञ सम्पन्न

Gorakhpur News-अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के सतत् मार्गदर्शन में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गोरखपुर ने गायत्री चेतना केंद्र, गणेशपुरम, राप्तीनगर, गोरखपुर पर 196वां गायत्री महायज्ञ वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के महाप्रयाण दिवस एवं पूर्णिमा तिथि पर वरिष्ठ परिव्राजक राजेन्द्र बहादुर सिंह एवं रामहंस सिंह के द्वारा माता की भाव विभोर करने वाले गीतों के साथ सम्पन्न हुआ।

वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के महाप्रयाण दिवस पर गायत्री महायज्ञ में मुख्य दम्पति के स्वरूप में चंद्रशेखर उपाध्याय – वंदना उपाध्याय एवं सुनील कुमार गुप्ता – ज्योति गुप्ता ने महायज्ञ में आहुति प्रदान कर विश्व शांति की प्रार्थना की एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के महाप्रयाण दिवस पर पौधरोपण किये।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ परिव्राजक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज ही के दिन वंदनीया माता जी स्थूल शरीर से सूक्ष्म शरीर मे प्रवेश की थी, आज सम्पूर्ण विश्व मे युग परिवर्तन एवं सतयुग की वापसी की तैयारी पूर्णता तक पहुंचा रही है।

हम सभी महाकाल के सत्संकल्प के साथ मानव प्रेम और आत्मित्यता की भावना से जन जन तक ईश्वर के सन्देश को पहुंचाने की अतिआवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन कर्मठ युवा मंडल प्रमुख राज कुमार सिंह ने किया। अंत मे मुख्य प्रबंध ट्रस्टी डॉ दीना नाथ सिंह ने यज्ञ में उपस्थित देवतुल्य भाई – बहिनों के प्रति आभार – धन्यवाद व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्र शेखर उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, सुनील कुमार गुप्ता, ज्योति गुप्ता, राजेंद्र बहादुर सिंह, रामहंस सिंह मौर्या, राज कुमार सिंह, पट्टू दादा, रंजीत बहादुर सिंह, सरोज मिश्र, रीता सिंह, कमलेश सिंह, मीरा वर्मा, मनीष कुमार यादव, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश, हेमन्त त्रिगुणायत, देवेंद्र बहादुर, हरेश्याम, आशीष सिंह सहित भारी संख्या के श्रद्धालु भाई बहिन उपस्थित थे।

Gorakhpur News-Read Also-Mumbai News-ठाणे में कृत्रिम तालाबों में विसर्जन में 67 %की वृद्धि

Related Articles

Back to top button