adevertisment Adevertiisment banner

Pratapgarh news: अखिल नारायण सिंह के जन्म दिन पर फल वितरण,शिक्षार्थियों को मिली लेखनी

Pratapgarh news: प्रयास राजकीय अक्षम विद्यालय बढ़नी,मोहनगंज में न्यूज़ स्टैण्डर्ड दैनिक एवं पत्रकार सुमन हिन्दी समाचार पत्र/पत्रिका के प्रकाशक एवं संपादक वरिष्ठ पत्रकार सोमवंशी अखिल नारायण सिंह अकेला के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में कहा कि आज दिव्यांगजन हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, चाहे वह खेल कूद का मैदान हो, शिक्षा हो या कला हो या रोज़गार हो वे हर क्षेत्र में अव्वल हैं।

पत्रकार संजय द्विवेदी,गीतकार गजेंद्र सिंह “विकट” और अखिल नारायण सिंह “अकेला” ने बच्चों को कॉपी,पेंसिल किट,और फल देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।प्रधानाचार्य बृजेश चौधरी, नारायण यादव,अध्यापिका अमिता कुशवाहा,अनिरुद्ध नारायण तिवारी,हर्ष सिंह को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह देवकली में स्थित डॉ. निर्मला पब्लिक स्कूल में अखिल नारायण सिंह के जन्म दिन पर एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसका संयोजन शायर नियाज़ प्रतापगढ़ी ने किया और संचालन शहर के समाज सेवी व प्रबंधक अनिल प्रताप त्रिपाठी “प्रवात”ने किया।अध्यक्षता वरिष्ठ एवं गीतकार पं.संगम लाल भँवर ने किया । इस अवसर पर श्याम शंकर द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह विकट ,ई.चंद्रकांत त्रिपाठी “शाश्वत”,कल्पना तिवारी, उनकी बिटिया कनक तिवारी की सहभागिता रही‌।

प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की मौजूदगी में जिले के पत्रकारों ने वरिष्ठ संपादक अखिल नारायण सिंह का जन्म दिवस एक विचार गोष्ठी के माध्यम से मनाया।अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने वरिष्ठ संपादक के पत्रकारिता के प्रति किये गये कार्यों को याद करते हुए कहा कि बीते 30 सालों से अखिल नारायण सिंह पत्रकारिता जगत को समृद्ध कर रहे हैं।

Pratapgarh news: also read- New Delhi: मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, भारत यात्रा का समापन

गोष्ठी में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने स्मृति चिह्न देकर अखिल नारायण सिंह को सम्मानित किया।इस मौके पर प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष प्रताप विक्रम सिंह, धर्मेंद्र दुबे, रवि शुक्ला, अजय कुमार मौर्य,अजितेश त्रिपाठी शहीद भगत सिंह की प्रबंधिका डॉ पूनम पांडे राजमणि पांडे आदि पत्रकार मौजूद रहे।

रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़

Related Articles

Back to top button