Gold silver rate: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट से बाजार में सुस्ती, निवेशकों की चिंता बढ़ी
Gold silver rate: देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कारोबार के दौरान सोना 2,250 से 2,460 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जिससे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,810 से 1,20,960 प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,10,740 से 1,10,890 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चांदी की कीमत में भी गिरावट दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,20,960 | ₹1,10,890 |
| मुंबई | ₹1,20,810 | ₹1,10,740 |
| अहमदाबाद | ₹1,20,860 | ₹1,10,790 |
| चेन्नई | ₹1,20,810 | ₹1,10,740 |
| कोलकाता | ₹1,20,810 | ₹1,10,740 |
| लखनऊ | ₹1,20,960 | ₹1,10,890 |
| पटना | ₹1,20,860 | ₹1,10,790 |
| जयपुर | ₹1,20,960 | ₹1,10,890 |
| बेंगलुरु | ₹1,20,810 | ₹1,10,740 |
| हैदराबाद | ₹1,20,810 | ₹1,10,740 |
| भुवनेश्वर | ₹1,20,810 | ₹1,10,740 |
Gold silver rate: also read- UPSC Student Murder Case : दिल्ली की फॉरेंसिक छात्रा ने रची थी ‘परफेक्ट मर्डर’ की योजना, लेकिन ऐसे खुली पोल
सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख और घरेलू मांग में कमी के कारण देखी जा रही है। निवेशकों की सतर्कता और त्योहारी सीजन में मांग की अनिश्चितता भी इस गिरावट का कारण बन रही है।



