Sonbhadra News : रामनगर सुरक्षित सीट पर प्रवासी बनाए गए : अजीत रावत

Sonbhadra News : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रामनगर सुरक्षित सीट पर भाजपा नेतृत्व ने अजीत रावत को प्रवासी नियुक्त किया है। श्री रावत वर्तमान में सदर ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं।
अजीत रावत के संगठनात्मक कार्यों और समाजसेवा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव के दूसरे चरण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय से जनपद सोनभद्र सहित काशी क्षेत्र के अनुसूचित समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।
गरीब परिवार से आने वाले अजीत रावत ने अपने परिश्रम और सेवा भाव से पार्टी संगठन में विशेष पहचान बनाई है। कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जिला संयोजक के रूप में जरूरतमंदों तक राशन और दवाइयाँ पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

Sonbhadra News : Mission Shakti 5.0 : मिशन शक्ति : सशक्त नारी – सुरक्षित समाज

उन्होंने बस्ती संपर्क अभियान, घर-घर संपर्क अभियान, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का वे सदैव समर्पण भाव से पालन करते हैं।
भाजपा ने उनके समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए अब उन्हें बिहार के रामनगर सुरक्षित सीट पर प्रवासी बनाकर सम्मानित किया है।

 

Related Articles

Back to top button