Sonbhadra News: मंत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जयन्ती को लेकर की बैठक
Sonbhadra News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल कि अध्यक्षता मे बतौर मुख्यअतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जयन्ती पर -15 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन जनपद-सोनभद्र के विधानसभा ओबरा के खेल मैदान चोपन में हो रहा है।
इस कार्यक्रम हेतु राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल , जीत सिंह खरवार व पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से मिलकर आमंत्रण पत्र देकर आने को आमंत्रित किया।
Sonbhadra News : रामनगर सुरक्षित सीट पर प्रवासी बनाए गए : अजीत रावत
इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा आदिवासी समाज के गौरव और राष्ट्रीय एकता की दिशा मे एक प्रेरणादायक प्रतीक है। इसलिए 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता है, भगवान बिरसा मुण्डा ने मातृभूमि त्याग निष्ठा और वीरता की महत्ता को आगे रखा उन्होने अपने जीवन को अपने समुदाय की आजादी उनकी भूमि व संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित किया था। इस अवसर पर जनजाति समुदायों को जयन्ती के समारोह मे अपनी संस्कृति परंम्परा और कला को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिरसा मुण्डा की जयन्ती और पुण्यतिथि को पूरे देश भर मे उनके गौरव को राष्ट्रीय फलक पर लाना है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा को धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को आज भी दुनिया याद करती है, वो देश के राष्ट्रीय नायक आदिवासियों के भगवान है,जिससे उन्हे जनजाति गौरव माना जाता है। और कहा कि हम सभी जनपदवासियों के लिए गर्व का विषय है कि दिनांक-15 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ का आगमन जिले के चोपन रेल ग्राउण्ड मे जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर हो रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उ0प्र0 जीत सिंह खरवार, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री यु0मो0 अतुल पाण्डेय, अनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, प्रसन्न पटेल मौजूद रहे।



