T20 World Cup 2026: 39 साल के सिकंदर रजा ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। आईसीसी टूर्नामेंट में श्रीलंका पर यह उनकी पहली जीत रही, जो टीम के लिए ऐतिहासिक साबित हुई।

इस यादगार जीत के नायक कप्तान Sikandar Raza रहे। उन्होंने 26 गेंदों पर 45 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल थे। दबाव भरे मैच में उनकी यह पारी टीम के लिए निर्णायक साबित हुई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस अवॉर्ड के साथ ही रजा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 39 साल और 301 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया, जिससे पहले यह उपलब्धि भारत के पूर्व कप्तान Rohit Sharma के नाम थी। रोहित ने 37 साल की उम्र में यह सम्मान हासिल किया था।

Also Read: Mswati III Viral Video: एड्स संकट से घिरे देश में शाही ठाठ-बाट, किंग Mswati III का पुराना वीडियो वायरल

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह चौथा मौका है जब रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मामले में वह जिम्बाब्वे के सबसे सफल खिलाड़ी बन चुके हैं और टूर्नामेंट के सर्वकालिक रिकॉर्ड में भी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने पहली बार सुपर-8 चरण में जगह बनाई है। अब टीम का मुकाबला भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से होगा। जिम्बाब्वे की नजर अब इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचने पर है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button