T20 World Cup: गौतम गंभीर का आलोचकों को जवाब, सूर्यकुमार यादव ने संन्यास की अटकलें की खारिज

T20 World Cup: टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आलोचकों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाली टिप्पणियों की परवाह नहीं है, क्योंकि उनकी असली जवाबदेही टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के प्रति है।

भारत की खिताबी जीत के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम के अंदर का माहौल और खिलाड़ियों का भरोसा उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने साफ कहा कि बाहर की आलोचनाओं से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि टीम के 30 लोग किस दिशा में काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से टीम के प्रदर्शन और चयन नीति को लेकर गंभीर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। खासकर टेस्ट टीम के प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठे थे। हालांकि टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद गंभीर ने आलोचकों को अपने अंदाज में जवाब दिया।

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Also Read: International News: ‘ईरान के तीन जहाज हिंद महासागर में थे, हमने एक को शरण दी’ — राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कोच गौतम गंभीर के साथ अपने तालमेल को लेकर सकारात्मक बात कही। उन्होंने बताया कि टीम चयन के दौरान अक्सर दोनों की राय लगभग एक जैसी होती है और उनके बीच बेहतर समझ बनी हुई है।

साथ ही सूर्यकुमार यादव ने अपने संन्यास को लेकर चल रही अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ अच्छा चल रहा है तो अभी संन्यास लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button