Summer Tips: गर्मियों में मटके का पानी पीना है तो पहले ऐसे करें तैयार, मिलेगा ठंडा और शुद्ध पानी

Summer Tips: गर्मियों का मौसम आते ही लोग खुद को ठंडा रखने के लिए फ्रिज का पानी पीना शुरू कर देते हैं। हालांकि कई लोग सेहत को ध्यान में रखते हुए अब मिट्टी के मटके का पानी पीना पसंद कर रहे हैं। मटके का पानी न केवल प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है बल्कि यह शरीर के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन पहली बार मटका इस्तेमाल करने से पहले उसे सही तरीके से तैयार करना बेहद जरूरी होता है, तभी पानी ठंडा और स्वाद में मीठा लगता है।

पहले अच्छी तरह धो लें मटका
नया मटका खरीदने के बाद सबसे पहले उसे साफ पानी से अंदर और बाहर अच्छी तरह धोना चाहिए। ध्यान रखें कि इसे धोते समय साबुन, डिटर्जेंट या किसी केमिकल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि मिट्टी के छोटे-छोटे छेद इन्हें सोख सकते हैं और पानी की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

24 घंटे पानी भरकर रखें
मटके को इस्तेमाल करने से पहले उसमें पानी भरकर कम से कम 24 घंटे के लिए छोड़ देना चाहिए। इससे मिट्टी की कच्ची गंध निकल जाती है और मटका मजबूत भी हो जाता है।

सख्त ब्रश से सफाई न करें
मटके को साफ करते समय कभी भी सख्त ब्रश या स्क्रबर का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे मिट्टी के बारीक छिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे पानी ठंडा होने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

नमक वाले पानी से करें सफाई
पहली बार उपयोग से पहले मटके में थोड़ा सेंधा नमक और पानी डालकर उसे हल्का हिलाएं और फिर साफ पानी से धो लें। इससे मिट्टी की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं।

Also Read: IND-NZ- भारत–न्यूजीलैंड ने खेल सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा, 2026 में खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे

हवादार जगह पर रखें मटका
मटके को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो। मटके के छिद्रों से निकलने वाला पानी जब हवा के संपर्क में आता है तो वाष्पीकरण की प्रक्रिया से पानी ठंडा हो जाता है।

गीला सूती कपड़ा भी है फायदेमंद
मटके के ऊपर गीला सूती कपड़ा रखने से पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है और गर्मी में राहत देता है।

नियमित सफाई जरूरी
हर दो से तीन दिन में मटके का पानी बदलकर उसे साफ पानी से धोना चाहिए। इससे पानी में किसी तरह की गंध या गंदगी नहीं होती और मटका लंबे समय तक सही रहता है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button