Kitchen Tips: गैस सिलेंडर के बिना खाना बनाने के ये हैं आसान विकल्प
Kitchen Tips: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईंधन आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के चलते एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। कुछ इलाकों में कमर्शियल सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आने के बाद आम लोगों और छोटे कारोबारियों के सामने रसोई चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे हालात में गैस सिलेंडर के विकल्पों को लेकर चर्चा तेज हो गई है, ताकि आपात स्थिति में भी खाना बनाने का काम प्रभावित न हो।
लेकिन हम बिजली और वैकल्पिक ऊर्जा पर आधारित किचन उपकरण इस समस्या का बेहतर समाधान दे सकते हैं। इंडक्शन कुकटॉप इस समय सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। यह कम बिजली में तेजी से खाना पकाने में सक्षम होता है और सुरक्षा के लिहाज से भी काफी सुविधाजनक माना जाता है।

इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर भी तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है। इसमें चावल, दाल, सब्जी या अन्य व्यंजन एक ही उपकरण में आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। इससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है। वहीं माइक्रोवेव ओवन और एयर फ्रायर जैसे उपकरण रोजमर्रा के कई कामों को आसान बना देते हैं, जैसे खाना गर्म करना, बेकिंग या कम तेल में स्नैक्स तैयार करना।

Also Read: FSSAI Rules: मिलावट पर सख्ती, अब बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा दूध, सरकार ने लागू किए नए नियम
ग्रामीण और धूप वाले क्षेत्रों में सोलर कुकिंग सिस्टम भी उपयोगी साबित हो सकता है। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ लंबे समय में खर्च कम करने में मदद करता है। इसके अलावा जिन परिवारों के पास पशुधन उपलब्ध है, उनके लिए बायोगैस प्लांट एक स्थायी समाधान हो सकता है, जिससे घरेलू ईंधन की जरूरत काफी हद तक पूरी हो सकती है।
ऊर्जा संकट की आशंका के बीच इन विकल्पों को अपनाकर लोग अपनी रसोई को निर्बाध तरीके से चला सकते हैं और भविष्य की अनिश्चितताओं से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
Written By: Kalpana Pandey


