T20 World Cup 2026: क्या पाकिस्तान टीम पर लगा 50 लाख का जुर्माना? PCB के बयान से साफ हुई तस्वीर

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण से बाहर होने के बाद टीम के खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। हालांकि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए स्थिति साफ कर दी है।

बोर्ड के प्रवक्ता आमिर मीर ने स्पष्ट किया कि टीम के किसी भी खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये या किसी अन्य राशि का जुर्माना नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड फिलहाल खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़ी जवाबदेही को लेकर एक नई नीति पर विचार जरूर कर रहा है, लेकिन इस दिशा में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

मीर के मुताबिक पाकिस्तान के क्रिकेटरों को केंद्रीय अनुबंध, मैच फीस, टूर भत्ता और बोनस के रूप में पहले से ही अच्छी आर्थिक सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा टीम के बेहतर प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। ऐसे में भविष्य में प्रदर्शन आधारित प्रणाली को और मजबूत करने की योजना पर विचार चल रहा है, ताकि खिलाड़ियों की जिम्मेदारी तय की जा सके।

Also Read: Middle East War: होर्मुज में युद्ध का खतरा बढ़ा! अमेरिका ने उतारे घातक मरीन कमांडो,अब शुरू होगा ग्राउंड ऑपरेशन?

सूत्रों के अनुसार बोर्ड की आय का एक हिस्सा खिलाड़ियों के साथ साझा करने की व्यवस्था भी पहले से लागू है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलता है। ऐसे में फिलहाल जुर्माने की खबरों को केवल अफवाह माना जा रहा है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड टीम में सुधार के लिए क्या ठोस कदम उठाता है और आने वाले टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान की टीम किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है।

Written By Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button