मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में आभा मैरिज हाल मऊ में परशुराम जयंती का भव्य आयोजन

विधायक उमेश चंद्र पांडे सहित गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा, समाज में एकता और संस्कारों पर दिया जोर

मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में आभा मैरिज हाल मऊ में भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने तथा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबन विधानसभा के विधायक उमेश चंद्र पांडे उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या और न्याय के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक डॉ. एस. सी. तिवारी, संरक्षक राम जी उपाध्याय, विजय शंकर त्रिपाठी तथा ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।

Also Read: West Bengal Voter List: वोटिंग से पहले बढ़ी बंगाल की वोटर लिस्ट, 7 लाख नए नाम जुड़े

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक संजीव द्विवेदी और सत्य प्रकाश उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button