BHU Varanasi Event: मऊ के दिव्यांग अभिषेक पांडेय बीएचयू सेमिनार कॉम्प्लेक्स वाराणसी में हुए सम्मानित।
BHU Varanasi Event: आपको बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों पैर को देने वाले दिव्यांग अभिषेक पांडे पुत्र लक्ष्मण पांडे जो ब्लॉक प्रधान ग्राम परसपुर के निवासी हैं। अपने दोनों पांव खोने के बाद भी उन्होंने कभी अपना हौसला नहीं खोया और आज सामाजिक कार्यों से सैकड़ो सम्मान उन्हें देश और विदेश से मिल चुका है।
इसी क्रम में उनके कार्यों को खुशी की उड़ान एक संस्था जिसकी संस्थापिका है, एडवोकेट सारिका दुबे जी उन्होंने भू सेमिनार परिसर में उन्हें सम्मानित किया गया और इसमें कई भाजपा के दिग्गज नेता समाजसेवी प्रोफेसर और मठाधीश्वर मौजूद रहे। जिसमें भाजपा नेता अमित सिंह भोला जी द्वारा और डॉक्टर सचिंद्र जी महाराज काशी पीठाधीश्वर जी के द्वारा अभिषेक को सम्मानित किया गया।
अभिषेक ने मंच से संबोधित किया और सभी को प्रेरणादायक बातें बताई जिससे प्रेरणा लेकर हम सबको मिलकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए और सदैव मानवता और इंसानियत को ऊपर रखना चाहिए। अभिषेक के संबोधन से तालिया की गड़गड़ाहट उस सेमिनार कंपलेक्स परिसर में गूंज उठी और अभिषेक के कार्यों की देश और विदेश में चर्चाएं हैं।
वह पूरे भारत में रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं और हजारों लोगों को रक्तदान करवा चुके हैं। अभिषेक समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट मऊ के द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं जो शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण और रक्तदान पर निरंतर कार्यरत हैं।
जिला संवाददाता- एक संदेश मऊ


