Entertainment Updates: थलपति विजय-तृषा के कथित अफेयर पर भड़कीं सिंगर सुचित्रा, एक्ट्रेस को बताया ‘पैरासाइट’
सुचित्रा बोलीं- “सफल लोगों की जिंदगी में ऐसे लोग तब आते हैं जब वे अकेले पड़ जाते हैं”
Entertainment Updates: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से उभरते चेहरे थलपति विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी पार्टी TVK की ऐतिहासिक जीत चर्चा में है, तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इसी बीच मशहूर सिंगर सुचित्रा ने विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के कथित रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने तृषा कृष्णन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अभिनेत्री को “पैरासाइट” यानी परजीवी तक कह दिया। साथ ही थलपति विजय की खुलकर तारीफ भी की।
“मुझे तृषा बिल्कुल पसंद नहीं” — सुचित्रा
इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा कि उन्हें तृषा कृष्णन बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी पक्षपात के अपनी राय रख रही हैं।
सुचित्रा ने कहा,
“मुझे विजय बहुत पसंद हैं। लेकिन सफल लोगों की जिंदगी में कुछ लोग तब प्रवेश करते हैं जब वे अकेले पड़ जाते हैं।”
उन्होंने आगे दावा किया कि विजय अपने परिवार और पत्नी से दूरी बना चुके हैं और इसी अकेलेपन के बीच कुछ लोग उनकी जिंदगी में आए।
विजय को पिता की जरूरत — सुचित्रा
सिंगर ने बातचीत के दौरान विजय के राजनीतिक सफर पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राजनीति में सफल होने के लिए विजय को अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर के मार्गदर्शन की जरूरत है।
सुचित्रा के मुताबिक,
“अगर राजनीति में विजय को कुछ बड़ा हासिल करना है, तो उनके पिता का साथ बेहद जरूरी है।”
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Entertainment Updates: ‘रामायणम्’ की सीता का बड़ा बयान, ‘एक दिन’ में अपनी कास्टिंग पर उठाए सवाल
विजय और तृषा के रिश्ते की चर्चाएं क्यों तेज हुईं?
दरअसल, पिछले कुछ समय से थलपति विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लगातार अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा दर्शकों को पसंद आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि अभिनेता का किसी अभिनेत्री के साथ कथित अफेयर चल रहा है। इसके बाद कई यूजर्स ने तृषा कृष्णन का नाम जोड़ना शुरू कर दिया।
विवाद तब और बढ़ गया जब विजय और तृषा को एक शादी समारोह में साथ देखा गया। हाल ही में तमिलनाडु चुनाव में TVK की जीत के बाद तृषा विजय से मिलने उनके घर भी पहुंची थीं। इन घटनाओं के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहों को और हवा मिल गई।
हालांकि, अब तक विजय और तृषा दोनों की तरफ से इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सिंगर सुचित्रा के बयान ने इस पूरे विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है।
Written By: Anushri Yadav


