International Update: ISIS कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर, अमेरिका-नाइजीरिया के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता

अफ्रीका में ISIS नेटवर्क का बड़ा चेहरा माना जाता था अबू-बिलाल, अमेरिका ने बताया दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों में शामिल

International Update:  अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन ISIS को बड़ा झटका देते हुए उसके शीर्ष कमांडरों में शामिल अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया है। यह कार्रवाई अमेरिका और नाइजीरिया की सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अबू-बिलाल अल-मिनुकी लंबे समय से अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में सक्रिय था और उसे ISIS के सबसे प्रभावशाली कमांडरों में गिना जाता था। वह आतंकवादी संगठन ISWAP यानी Islamic State West Africa Province का प्रमुख रणनीतिक चेहरा माना जाता था।

कौन था अबू-बिलाल अल-मिनुकी?

अबू-बिलाल अल-मिनुकी, जिसे अबू बक्र इब्न मोहम्मद इब्न अली अल-मैनुकी के नाम से भी जाना जाता था, ISIS के वैश्विक नेटवर्क में दूसरे नंबर का बड़ा कमांडर बताया जाता था। वह अफ्रीका के कई देशों में फैले आतंकी नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह खासतौर पर लेक चाड क्षेत्र में सक्रिय था और अलग-अलग आतंकी समूहों को हथियार, फंडिंग और रणनीतिक निर्देश पहुंचाने का काम करता था। अमेरिकी एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं।

International News: वेनिस बिएनाले में अपनी चमक बिखेर रहा भारतीय पवेलियन ‘रिमेंबरिंग होम’

साहेल क्षेत्र में बढ़ा था आतंक का प्रभाव

साहेल क्षेत्र अफ्रीका का बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है, जो अटलांटिक महासागर से लेकर लाल सागर तक फैला हुआ है। इसमें नाइजीरिया, नाइजर, माली, चाड, सूडान और बुर्किना फासो जैसे देश शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में यहां आतंकवादी गतिविधियों में तेजी आई थी।

अमेरिकी विदेश विभाग ने जून 2023 में अबू-बिलाल को “स्पेशली डिजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट” घोषित किया था। अमेरिका का आरोप था कि वह अफ्रीका में ISIS का प्रभाव बढ़ाकर कट्टर इस्लामिक शासन स्थापित करना चाहता था।

ट्रंप ने नाइजीरिया को दिया धन्यवाद

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऑपरेशन के लिए नाइजीरिया सरकार और वहां की सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई दोनों देशों के सहयोग का मजबूत उदाहरण है। ट्रंप के मुताबिक, अबू-बिलाल की मौत से ISIS के वैश्विक नेटवर्क को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अफ्रीका में लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों के बीच यह ऑपरेशन आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Written By: Anushri Yadav

Related Articles

Back to top button