International News: 90 दिनों में ट्रंप ने खरीदे अरबों के शेयर! NVIDIA से Amazon तक निवेश से हिल गया वॉल स्ट्रीट

NVIDIA, Microsoft, Amazon और Boeing जैसी कंपनियों में बड़े निवेश से बढ़ी कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट की बहस

International News: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि शेयर बाजार में उनकी कथित आक्रामक निवेश गतिविधियां हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप या उनके सलाहकारों ने साल 2026 की पहली तिमाही में 3700 से ज्यादा स्टॉक ट्रेड किए, जिसने वॉल स्ट्रीट से लेकर वॉशिंगटन तक हलचल मचा दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से मार्च 2026 के बीच ट्रंप ने औसतन हर दिन 40 से ज्यादा ट्रेड किए। यह आंकड़ा पिछली तिमाही की तुलना में कई गुना अधिक है, जब लगभग 380 ट्रेड्स का खुलासा हुआ था। इस तेज़ ट्रेडिंग एक्टिविटी ने बाजार विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है।

किन कंपनियों में किया निवेश?

खुलासे के अनुसार ट्रंप ने NVIDIA, Oracle, Microsoft, Boeing और Costco जैसी दिग्गज कंपनियों में कम से कम 10 लाख अमेरिकी डॉलर के शेयर खरीदे। इसके अलावा उनके पोर्टफोलियो में Amazon, Meta, Uber, eBay और AT&T जैसी कंपनियों के शेयर भी शामिल बताए गए हैं।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 10 फरवरी को ट्रंप ने Microsoft, Meta और Amazon में 5 मिलियन डॉलर से 25 मिलियन डॉलर तक की हिस्सेदारी बेची थी। इसके अलावा Netflix, Warner Bros. Discovery और Paramount Global से जुड़ी कंपनियों में भी निवेश का खुलासा हुआ है।

एक्सपर्ट्स क्यों हुए हैरान?

मार्केट एक्सपर्ट मैथ्यू टटल ने इस स्तर की ट्रेडिंग को “हेज फंड जैसी गतिविधि” बताया। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रेडिंग किसी बड़े एल्गो-ट्रेडिंग फंड जैसी लगती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अमेरिका में हितों के टकराव को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

हितों के टकराव पर उठे सवाल

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन कंपनियों में निवेश किया गया है, वे सीधे अमेरिकी सरकारी नीतियों और रेगुलेशन से प्रभावित होती हैं। उदाहरण के तौर पर NVIDIA को चीन को एडवांस AI चिप्स निर्यात करने के लिए अमेरिकी मंजूरी की जरूरत होती है, जबकि Boeing बड़े पैमाने पर अमेरिकी रक्षा अनुबंधों पर निर्भर है।

वहीं Microsoft, Amazon और Meta जैसी कंपनियां लगातार एंटीट्रस्ट जांच, AI रेगुलेशन और फेडरल नीतियों से प्रभावित होती रहती हैं। ऐसे में मौजूदा राष्ट्रपति द्वारा इस स्तर की ट्रेडिंग गतिविधि को लेकर कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

International News: इजरायल ने हमास की मिलिट्री विंग के चीफ इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया, 7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड

आलोचकों का क्या कहना है?

आलोचकों का कहना है कि भले ही कोई कानून सीधे तौर पर नहीं टूटा हो, लेकिन राष्ट्रपति पद पर रहते हुए इस तरह की आक्रामक ट्रेडिंग गतिविधियां लोकतांत्रिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती हैं। कई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने अपने बिजनेस हितों को ब्लाइंड ट्रस्ट में डाल दिया था, लेकिन ट्रंप ने ऐसा नहीं किया।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का संचालन अब भी उनके परिवार के सदस्य देख रहे हैं, जबकि सरकारी नीतियों का असर उन्हीं इंडस्ट्रीज पर पड़ रहा है जिनमें उनके कारोबारी हित जुड़े हुए हैं।

तेल बाजार और ईरान विवाद से भी जुड़ा मामला

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ महीने पहले तेल और स्टॉक फ्यूचर्स मार्केट में असामान्य ट्रेडिंग गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठे थे। उस समय Iran को लेकर ट्रंप के बयानों के बाद तेल की कीमतों और अमेरिकी शेयर बाजार में अचानक बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

हालांकि अभी तक ट्रंप को सीधे किसी इनसाइडर ट्रेडिंग से जोड़ने वाला कोई सार्वजनिक सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन इस पूरे मामले ने अमेरिकी राजनीति और वित्तीय बाजार के रिश्तों पर नई बहस छेड़ दी है।

Written By: Anushri yadav

Related Articles

Back to top button