adevertisment Adevertiisment banner

Prayagraj News: प्रयागराज में लोकगीत ‘निमिया’ का लोकार्पण, डॉ. रंजना त्रिपाठी की आवाज में दिखा लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का संगम

Prayagraj News: प्रयागराज में YNR के लोकगीत ‘निमिया’ का लोकार्पण हुआ। डॉ. रंजना त्रिपाठी की आवाज में सजे गीत के पोस्टर, वीडियो और सीडी का विमोचन हुआ। समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

प्रयागराज समाचार, लोकगीत निमिया, डॉ. रंजना त्रिपाठी, YNR लोकगीत, शहाब इलाहाबादी, लोक संस्कृति और संगीत, भारतीय लोकगीत, लोक संगीत संरक्षण, प्रयागराज सांस्कृतिक कार्यक्रम, निमिया लोकगीत वीडियो, Prayagraj News

Prayagraj News: लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को आधुनिक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में लोकगीत ‘निमिया’ का लोकार्पण किया गया। YNR की ओर से प्रस्तुत इस लोकगीत को गायिका डॉ. रंजना त्रिपाठी ने अपनी आवाज दी है। समारोह में गीत के पोस्टर, आधिकारिक वीडियो और सीडी का विमोचन किया गया। इस दौरान लोकगीत का बैंड संस्करण भी विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा, पुलिस कमिश्नर पीयुष मार्डिया, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, प्रो. प्रेम कुमार मलिक, सच्चिदानंद त्रिपाठी, YNR के सीएमडी शहाब इलाहाबादी, कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक और स्वतंत्र बाला शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वतंत्र बाला शर्मा पूर्व में मान सिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी हैं।

समारोह में लोकगीत ‘निमिया’ की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और लोक परंपरा से उसके जुड़ाव पर प्रकाश डाला गया। गायिका डॉ. रंजना त्रिपाठी और YNR के सीएमडी शहाब इलाहाबादी का परिचय ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से दिया गया। YNR की टीम ने गीत के निर्माण, संगीत संयोजन और प्रस्तुति से जुड़े प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में ‘निमिया’ के बैंड संस्करण की प्रस्तुति ने खास आकर्षण पैदा किया। उपस्थित अतिथियों ने लोकगीतों के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोक संगीत हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक जीवन और परंपराओं का जीवंत दस्तावेज है। ऐसे प्रयासों से पारंपरिक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उसे आधुनिक मंच देने में मदद मिलती है।

YNR के सीएमडी शहाब इलाहाबादी ने गीत के निर्माण और प्रस्तुति में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने लोक संगीत को आधुनिक माध्यमों के जरिए व्यापक श्रोता वर्ग तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके बाद डॉ. रंजना त्रिपाठी ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार मिश्र और अनुष्का पंडित ने किया। समारोह में डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. वंदना, डॉ. किरण, केके श्रीवास्तव, प्रिंस, वजीर, अनिल गुप्ता, रौनक गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रो. इभा सिरोठिया, डॉ. ज्योति रानी, डॉ. शशि, डॉ. नाजनीन, डॉ. मुदिता तिवारी, नीना प्रजापति, ऋचा अवस्थी, डॉ. अंकांक्षा पाल और डॉ. किरण मिश्रा समेत शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button