UP Mau: मऊ में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

घोसी के बलुआ पोखरा के पास देर रात हुआ हादसा, कार के उड़ गए परखच्चे; एक युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

UP Mau:  उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घोसी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे घोसी क्षेत्र के बलुआ पोखरा के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे दीवार से जा भिड़ी।

हादसे का शिकार हुए सभी युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान रियाज अहमद (26 वर्ष) पुत्र इकबाल अहमद निवासी नवापुरा, राहुल निवासी नवापुरा तथा राम आशीष यादव (28 वर्ष) पुत्र रामजनम निवासी इटौरा कोपागंज के रूप में हुई है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल चौथे युवक को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

UP Mau News: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में मऊ के वकीलों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जैसे ही हादसे की सूचना मृतकों के घर पहुंची, परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button