Kanpur News: धार्मिक आयोजनों से समाज में होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार : सतीश महाना
Kanpur News: Religious events foster the flow of positive energy in society: Satish Mahana
Kanpur News:धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। यह बातें शनिवार को श्रीनगर पहाड़पुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहीं।
महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के श्रीनगर पहाड़पुर में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सतीश महाना ने कार्यक्रम में पहुंचकर व्यास पीठ पर विराजमान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवाकांत महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भागवत पुराण की आरती उतारी।
कथा के दौरान शिवाकांत महाराज ने भागवत महात्म्य, शुकदेव जी के प्राकट्य और राजा परीक्षित के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का संकीर्तन और भागवत कथा का श्रवण भवसागर से पार लगाने का सबसे सरल माध्यम है। कथा के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भजनों की धुन पर भक्त झूमते रहे और पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान सतीश महाना ने कथा स्थल पर चल रहे इच्छापूर्ति महायज्ञ में आहुति डालकर सर्वकल्याण की कामना की। महाराजपुर विधानसभा संयोजक विकास तिवारी ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विकास तिवारी, पूनम मिश्रा, देवम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और महिलाएं मौजूद रहीं।
Read Also-New Delhi News: राष्ट्रपति ने देशवासियों को छठ पूजा की दी बधाई



