UP Mau: मऊ में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत निर्माण में योगदान को किया याद
UP Mau: जिला कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी, मऊ में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन Ajay Rai के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने की।
आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय: राज मंगल यादव
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और देश उनके कार्यों का ऋणी रहेगा।
UP Mau: मऊ में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
संगोष्ठी में रखे गए विचार

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों, उनकी दूरदर्शिता और देश के विकास में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया। कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इस अवसर पर ओम प्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, कैलाश चौहान, मनोज गिहार, हाफिजुर रहमान, गुलशन कुमार, सरोज पांडेय, सच्चिदानंद राय, शाहिद फारुकी, सुरेश राजभर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



