IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद DC ने खिलाड़ियों को दिखाया आईना, 6 मिनट का वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों के आत्ममंथन का वीडियो शेयर किया, फैंस बोले- ‘हार के बाद भी दिल जीत लिया’
IPL 2026: Delhi Capitals ने IPL 2026 से बाहर होने के बाद ऐसा कदम उठाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खिलाड़ियों के लिए एक खास आत्ममंथन सेशन आयोजित किया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम 14 मुकाबलों में 7 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। पिछले सीजन भी टीम पांचवें स्थान पर रहकर बाहर हो गई थी।
टूर्नामेंट खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी ने लगभग साढ़े छह मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। वीडियो का कैप्शन था — “कभी-कभी सबसे अच्छी बातचीत वही होती है जो आप खुद से करते हैं।”
वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करके खाली कमरे में बुलाया गया। कमरे में उनके सामने कपड़े से ढका हुआ एक फ्रेम रखा गया था। खिलाड़ियों से कहा गया कि फ्रेम के पीछे उनके किसी साथी खिलाड़ी की तस्वीर है और उन्हें उसके सीजन के प्रदर्शन और सीख के बारे में बात करनी है।
हालांकि जब खिलाड़ियों ने फ्रेम से पर्दा हटाया, तो वहां किसी खिलाड़ी की तस्वीर नहीं बल्कि एक आईना था। खुद को सामने देखकर खिलाड़ी कुछ देर के लिए चौंक गए और फिर अपने पूरे सीजन का आत्मविश्लेषण करने लगे।
Karun Nair ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह थोड़ा डरावना लग रहा है। वहीं David Miller ने माना कि उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी।
IPL 2026: RCB vs GT Qualifier 1! विजय माल्या ने आरसीबी को भेजा खास संदेश, फाइनल में जगह बनाने पर नजर
दिल्ली के कप्तान Axar Patel ने कहा कि टीम ने जैसा सोचा था, टूर्नामेंट का पहला हाफ वैसा नहीं रहा, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। वहीं KL Rahul ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनका सीजन अच्छा रहा, लेकिन टीम के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने का दुख हमेशा रहेगा।
सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे हार के बाद भी जिम्मेदारी लेने और खुद को बेहतर बनाने की शानदार पहल बताया है।
Written By: Ekta Verma



