Khalnayak-Returns-‘खलनायक रिटर्न्स’ पर मंडराया संकट, मेकर्स की बढ़ी चिंता

'Khalnayak Returns' faces trouble, makers worried

Khalnayak-Returns-साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का ऐलान किया गया था और खबर थी कि संजय दत्त एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बल्लू बलराम के रूप में वापसी करेंगे। हालांकि अब इस परियोजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म को निर्देशित करने से इनकार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि राजकुमार संतोषी इन दिनों सनी देओल के साथ अपनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह कुछ नई स्क्रिप्ट्स पर भी काम कर रहे हैं, जिन्हें वह सनी देओल और आमिर खान को सुनाना चाहते हैं। व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्होंने ‘खलनायक रिटर्न्स’ से दूरी बना ली है। हालांकि, संतोषी ने फिल्म के टीजर और संजय दत्त के लुक की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि संजय का स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें काफी प्रभावशाली लगा।

राजकुमार संतोषी के बाहर होने के बाद अब संजय दत्त फिल्म के लिए नए निर्देशक की तलाश में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खलनायक रिटर्न्स’ में बल्लू बलराम का किरदार पहले से ज्यादा डार्क और इंटेंस अंदाज में दिखाया जाएगा। दिलचस्प बात यह भी है कि मूल फिल्म के निर्देशक सुभाष घई भी इस सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे। ऐसे में अब फैंस को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के नए निर्देशक के ऐलान का इंतजार है।

Read Also-UP News: योगी सरकार प्रचंड गर्मी में रोस्टर से ज्यादा कर रही बिजली आपूर्ति

Related Articles

Back to top button