Pratapgarh News-शिक्षकों को मुख्य मंत्री कैशलेश स्वास्थ्य बीमा कार्डवितरित

Pratapgarh News: Cashless health insurance cards distributed to teachers by the Chief Minister.

Pratapgarh News-जिले के कुंडा में गुरुवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत शिक्षकों की स्वास्थ्य की समस्या के निजात के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कैशलेस इलाज कार्ड वितरित उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी बिहार बंशीधर पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी कुण्डा, सन्तोष सिंह ब्लॉक प्रमुख कुंडा के कर कमलों से प्राप्त किया l इसी क्रम में मनोज मिश्र सहित कई अन्य कर्मचारियों को मुख्य मंत्री कैशलेश कार्ड प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बताते चले कि हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कर्मचारियों को कैश लेश कार्ड दिए जाने की घोषणा की थी, जिसको पाकर कर्मचारी भी अब सरकार की स्वास्थ्य सेवा लाभ मिलेगा l शासन ने शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए यह सुविधा प्रदान की गई। और कई शिक्षक संगठनों ने भी इसकी माँग उठाई थी l शिक्षक नेता अध्यक्ष उच्च प्रा, शिक्षक संघ विहार सुशील शुक्ल, महामंत्री बालजी शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, शशि कान्त मिश्र ने कैश लेश कार्ड को शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार वरदान बताया l

Read Also-New York News-यूएन में बोला भारत: यौन हिंसा रोकने में भारतीय महिला पीसकीपर्स आगे

Related Articles

Back to top button